कोरबा के बालकोनगर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ और मकर संक्रांति के अवसर पर 'सरयू अयोध्या महाआरती' का आयोजन किया गया। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल बालको प्रखंड ने श्रीराम मंदिर छठघाट पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 5100 दीपों के प्रज्वलन से पूरा घाट जगमगा उठा।