चान्हो प्रखंड के पशुधन सहायक पदाधिकारी योगेश टाना भगत पर ड्यूटी के दौरान नशे में ऑफिस में बैठने का गंभीर आरोप लगा है। बुधवार दोपहर दो बजे जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम को इस संबंध में शिकायत मिली, जिसके बाद वे स्वतः खंड पशुपालन कार्यालय पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर योगेश टाना भगत फिर से नशे की हालत में पाए गए। इस घटना के बाद आदिल अजीम ने जिला पशुपालन पदाधिकारी...