मण्डलेश्वर के रामघाट पर नर्मदा नदी में छोटी खरगोन के रहने वाले 45 साल के गोपाल प्रजापत डूब गए। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 4 बजे की है। गोपाल के साथ आए 21 साल के कपिल यादव पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। लोगों और घर वालों का कहना है कि जब गोपाल डूब रहे थे, तो कपिल ने न तो शोर मचाया और न ही किसी को जानकारी दी। वो चुपचाप गोपाल की मोटरसाइकिल लेकर घर भाग गया