पन्ना: भीषण गर्मी में वन्यजीवों का सहारा बना दक्षिण पन्ना वनमण्डल, 'जल गंगा' से मिली नई जिंदगी
Panna, Panna | Apr 19, 2026 भीषण गर्मी के बीच पन्ना वनमण्डल ने वन्यजीवों के संरक्षण की मिसाल पेश की है। 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत वनरक्षकों ने शाहनगर से रैपुरा तक मोर्चा संभालते हुए पुरानी झिरियों और जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया है। पेड़ों पर सकोरे लगाने और प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई से वन्यजीवों को बड़ी राहत मिली है। वनकर्मियों का यह समर्पण सराहनीय है।