बागीदौरा: 8 किमी सड़क या गड्ढों का सफर, छींच-बागीदौरा मार्ग बदहाल
छींच से बागीदौरा स्थित सीबीईओ कार्यालय तक करीब 8 किलोमीटर लंबा महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इनमें पानी भरने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। छींच मॉडल स्कूल से ब्रह्माजी मंदिर तक सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढों की कतार है। वहीं बा