रामपुर: मंगलवार को थाना भोट परिसर में आगामी मुहर्रम को लेकर ताजियेदारों के साथ पुलिस और प्रशासन ने की बैठक
Rampur, Rampur | Jun 24, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार आगामी मुहर्रम त्योहार के मद्देनज़र, रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी बिलासपुर ने थाना भोट परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में ताजियेदारों, पीस कमेटी के सदस्यों, संभ्रांत व्यक्तियों और ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया।