रामपुर: अम्बेडकर पार्क में भाकियू भानू ने मासिक पंचायत की 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
Rampur, Rampur | Jun 24, 2025 मंगलवार को दोपहर दो बजे के आसपास भारतीय किसान यूनियन भानू के सदस्यों ने रामपुर के अंबेडकर पार्क में इकट्ठा होकर किसान पंचायत की और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को आठ-सूत्रीय माँगो का ज्ञापन सौंपा, जिसमें राणा शुगर मिल द्वारा गन्ने का बकाया भुगतान, खाद की उपलब्धत जैसे मुद्दे थे।