हज़ारीबाग: हजारीबाग व्यवहार न्यायालय में नए प्रधान जिला जज ने पदभार संभाला, कोर्ट का किया निरीक्षण
प्रधान जिला जज रंजीत कुमार ने हजारीबाग सिविल कोर्ट में अपना योगदान दे दिया। योगदान देने के साथ ही ऑब्जर्वेशन होम का निरीक्षण किया। जिसमें जिला प्रशासन की ओर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी भी मौजूद थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑब्जर्वेशन होम में उपलब्ध सुविधाओं और कमियों का गहराई से अवलोकन किया ।