फरीदाबाद जिले में किसानों को आखिरकार 15 दिन के लंबे इंतजार के बाद यूरिया और डीएपी खाद मिलना शुरू हुआ है, लेकिन राहत मिलने के बावजूद भी किसानों को खाद केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि पिछले 10 से 15 दिनों से वे खाद केंद्रों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन हर बार यह कहकर लौटा दिया जाता था कि खाद उपलब्ध नहीं है।