चंदला: दीवली पुरवा में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
चंदला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीवली पुरवा में रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे भव्य एवं पारंपरिक वेश भूषा में कलश यात्रा निकाल कर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक आचार्य श्याम महाराज जी के नेतृत्व मे गांव के हनुमान जी के स्थान से पवित्र जल भरने के लिए शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।