चंदला: चंदला में भीषण आग, 8 जीवित पशु और 2 परिवारों के घर की सामग्री जलकर राख, बिजली की डोरी टूटने से हुई घटना
शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे चंदला वार्ड कमांक 3 में एक कॉलोनी पर बिजली की डोरी टूटने से होने के कारण 4 बकरी ओर 3 बकरा एवं 1 गाय की बछिया को 8 नग जीवित पशु की जलने से मौत हो गई। वही 2 परिवार के दोनों घर जल कर खाक हो गए है जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। वही पीड़ितों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।