छतरपुर नगर: आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, दूसरी गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज में आज दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार आरती पिता प्रेम अहिरवार (13 वर्ष) और रोशनी पिता लल्लू अहिरवार (18 वर्ष) आज 21 जून दोपहर करीब 3:00 बजे खेत पर थीं। तेज बारिश से बचने के लिए दोनों बच्चियां आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।