चंदिया: मडवा स्कूल में 4 मवेशियों की दर्दनाक मौत, अज्ञात आरोपी पर पशु क्रूरता का मामला दर्ज
चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम मडवा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला के शौचालय में चार मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बंद कर दिए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा शौचालय का ताला तोड़कर मवेशियों को अंदर बंद कर दिया गया था, जिससे भूख और प्यास के कारण उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मवेशियों की मौत लगभग एक सप्ताह पहले हो चुकी थी।