सिवनी: जिला अस्पताल में लापरवाही, व्हीलचेयर न मिलने से मरीज परेशान
Seoni, Seoni | Jul 13, 2026 सिवनी जिला अस्पताल में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। आरोप है कि कुछ कर्मचारी बैठकर मोबाइल चलाने में व्यस्त रहे, जबकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराई गई। व्हीलचेयर नहीं मिलने से एक मरीज को कूदते हुए चलना पड़ा। अस्पताल में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने से परिजनों में नाराजगी देखी गई।