शाहजहांपुर: पुलिस की पहल से परामर्श केंद्र में सुलझा विवाद, दंपति ने साथ विदा लिया
शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को आपसी कलह के कारण बिखर रहे एक परिवार को फिर से जोड़ दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस सत्र में कुल 15 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें एक दंपति ने पुराने विवाद भुलाकर साथ रहने का फैसला किया। थाना मदनापुर क्षेत्र के एक दंपति का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन पिछले एक माह से विवाद