सुवासरा: देवरिया विजय गांव में आकाशीय बिजली गिरने से डरी महिला हुई बेहोश, सुवासरा के अस्पताल से मंदसौर किया गया रेफर
सुवासरा थाना क्षेत्र के देवरिया विजय में खेत से लौटते वक्त एक महिला आकाशीय बिजली गिरने की दहशत से बेहोश हो गई। ग्रामीण जनों द्वारा महिला को इलाज हेतु सुवासरा के अस्पताल ले जाया गया ।महिला का प्राथमिक उपचार किया गया वहीं महिला को मंदसौर रेफर किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरिया विजय की श्यामू बाई बामनिया उम्र 45 वर्ष आकाशीय बिजली गिरने से बेहोश हो गई ।