नवगछिया तेतरी के पास सीएनजी टेंपो पलट जाने से चार लोग घायल हो गए। घायलों में विपिन कुमार, राहुल कुमार, रेणु देवी एवं करीना कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।