वारिसलीगंज: वारिसलीगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए एक मोबाइल को बरामद कर उसके असली धारक को लौटाया
वारिसलीगंज पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार सफलता मिल रही है। फिर पुलिस ने खोए हुए एक मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को लौटा दिया है। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट रही है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति का मोबाइल खो गया था। इसके बाद इनके द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।