दुधि: देवरी गांव में पत्नी से विवाद के बाद युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, पुलिस ने दो घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतारा
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद एक युवक पत्नी से विवाद के बाद विद्युत पारेषण टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की पहचान देवरी पूर्बे टोला निवासी 38 वर्षीय रामलखन गोड़ पुत्र पतिराज के रूप में हुई।