खरगौन: मक्का खरीदी में कम भाव मिलने पर किसानों ने खंडवा-बड़ौदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया चक्का जाम
खरगोन जिले के भीकनगाँव स्थित कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा कम भाव में मक्का खरीदी को लेकर किसान आक्रोशित हो गए। जिसके बाद गुरुवार को 2 बजे आक्रोशित किसानों द्वारा खंडवा-बड़ोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा कम भाव में मक्का की खरीदी की जा रही है। जबकि किसान सुखी मक्का 1500 से 2000 प्रति क्विंटल और गीली