विदिशा नगर: पुलिसकर्मियों की मारपीट पर कार्रवाई, दो आरक्षक निलंबित
लटेरी में युवक अजय के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में आरोप सही पाए गए। सोमवार दोपहर 12 बजे एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि दोनों आरक्षक पर निलंबन की करवाही की गई है