खगड़िया: कासिमपुर में जमीनी विवाद में महिला घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
खगड़िया प्रखंड के कासिमपुर में रविवार 1:00 बजे जमीन विवाद को लेकर एक महिला को डंडे से मारकर जख्मी कर दिया। महिला की पहचान कासिमपुर के पूनम देवी के रूप में की गई है। घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि पड़ोसी से पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था।