खगड़िया: सन्हौली के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पल्स पोलियो अभियान के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उच्च माध्यमिक विद्यालय सन्हौली में शनिवार को दिन के दो बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गौड़ के आदेश पर पल्स पोलियो अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इंद्रदेव कुमार जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड, विद्यालय प्रधानाध्यापक नीलिमा कुमारी, गाइड कैप्टन रुचि कुमारी, स्काउट मास्टर नरेंद्र कुमार आदि द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र मे