खगड़िया: गौशाला में कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बराबरी पर छूटा, दीपक और गौरव को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार मिला
गौशाला मेला में शनिवार 5:00 बजे श्री केशरी नंदन व्यायामशाला के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में रोहियार के दीपक व आगरा के गौरव के बीच बराबरी पर छूटा। जबकि पुरुष वर्ग में दूसरे पुरस्कार के लिए उसरी के रौशन पहलवान को चुना गया। जबकि महि ला कुश्ती में साध्वी ने प्रथम पुरस्कार पर कब्जा किया तो पायल को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया।