खगड़िया: सन्हौली में छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के सुन्हौली में शनिवार 2:00 बजे छत से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान सन्हौली के रहने वाली कविता देवी के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल के परिजनों ने बताया कि छत पर कपड़ा पसारने के दौरान पैर फिसल से वे नीचे गिर गई।