दातागंज: गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटने से दो लोग घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
शनिवार को 4बजे के लगभग गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें लखनऊ के दो लोग घायल हो गए जिन्हें दातागंज सीएचसी भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह लोग दिल्ली से लखनऊ जा रहे तभी अचानक डहरपुर टोल के पास यह हादसा हुआ है। जिसमें लखनऊ के रहने वाले विजय और सतीश घायल हो गए।