गाण्डेय: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Gandey, Giridih | Jun 14, 2026
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका गाड़ी ने की। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय लोगों ने स्वैच्छिक एवं नियमित रक्तदान करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे आने की शपथ ली।