शाजापुर: युवा कांग्रेस की रैली की वजह से शाजापुर में एबी रोड पर लगा जाम, वाहन चालक व राहगीर हुए परेशान
शाजापुर में शुक्रवार को युवक कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए युवक कांग्रेस के नेता शाजापुर पहुंचे थे। इन नेताओ के वाहनों का काफिला एबी रोड से होकर गुजरा और एबी रोड पर ही कार्यक्रम स्थल पर यह वाहन रुके। बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला एबी रोड पर होने के कारण जाम की स्थिति बनी।