आठनेर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मी नवजात बालिका का स्टाफ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अनोखी पहल की नगर में जमकर तारीफ की जा रही है। दरअसल धनतेरस को गुनखेड निवासी महिला ने एक बालिका को जन्म दिया। जिसके बाद इस बालिका की खुशी पुरे स्टाफ द्वारा मनाईं गई वहीं परिजनों ने इसे सौभाग्य कहा कि आज स्वयं बंटी मां लक्ष्मी के रूप में आई ।