झालरापाटन: झालावाड़ में कार पलटने से एक ही परिवार के चार लोग घायल, शादी से लौटते समय मायाखेड़ी गांव के पास हुआ हादसा
झालावाड़ के मायाखेड़ी गांव के समीप मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को सुबह 6 बजे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, जैताखेड़ी निवासी बापूलाल दांगी का परिवार पिपलियाखेड़ी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।