भगवां में राजपूत करणी सेना सागर संभाग अध्यक्ष रोहित राजा परमार ने रविवार शाम करीब 4 बजे भारतीय महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य और घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने क्रांति को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में करणी सेना के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।