कुल्लू: बारिश में भी सफाई कर क्षेत्र में मिसाल पेश की, पंचायत ने जताया आभार
Kullu, Kullu | Jul 2, 2026 वन विभाग के सोलंग सफाई अभियान बारिश से रद्द होने के बावजूद, ढाबा एसोसिएशन के प्रधान व वार्ड पंच श्री घमीर जी ने बारिश में सफाई की। ग्राम पंचायत पलचान की प्रधान शिवानी ठाकुर ने उनकी लगन की सराहना करते हुए पंचायत की ओर से आभार व्यक्त किया।