राजगढ़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर राजगढ़ के स्टेडियम परिसर में आयोजित किया गया कार्यक्रम राज्य मंत्री हुए शामिल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर राजगढ़ के स्टेडियम परिसर में रविवार को सुबह 6:00 बजे करीब जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उनके साथ राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, एसपी अमित कुमार तोलानी सहित अन्य उपस्थित रहे।