हरदा: भारतीय किसान संघ का समर्थन मूल्य पर मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी कराने की मांग को लेकर मंडी में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना।
Harda, Harda | Jul 5, 2026 भारतीय किसान संघ का समर्थन मूल्य पर मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी कराने की मांग को लेकर कृषि उपज मंडी हरदा में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन हरदा तहसील के किसानों ने प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर जिले के विभिन्न समाजों के पदाधिकारी और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधि पहुंचे तथा किसान संघ को समर्थन दिया।