रसड़ा: फेफना स्टेशन पर चार ट्रेनों का हुआ ठहराव, 16 जनवरी से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
बलिया: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने फेफना रेलवे स्टेशन पर चार महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव स्वीकृत किया है। 16 जनवरी 2026 से गाड़ी संख्या 15231/15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस तथा 15083/15084 छपरा–फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस का फेफना में नियमित ठहराव होगा। इस सुविधा का शुभारंभ शुक्रवार को 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस को राज्य