कैराना: कैराना के पावटीकलां गांव में बिना अनुमति रैली निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज, वीडियो भी हुआ वायरल
Kairana, Shamli | Jan 29, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटीकलां निवासी शिवकुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया है कि 26 जनवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे उनके गांव में कादिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 30—35 बाइकों, एक गाड़ी और डीजे के साथ सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना रैली निकाली। रैली के दौरान कुछ युवक डीजे पर डंडे के साथ बैठे हुए थे।