गुरारू: गुरारू में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद की नमाज अदा की गई, प्रशासन रहा मुस्तैद
Guraru, Gaya | May 28, 2026 प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में गुरुवार की सुबह बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह करीब आठ बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा कर देश एवं समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।