पीपलदा: नए CMHO डॉ. नरेंद्र नागर ने ग्रहण किया पदभार, कहा- हर अस्पताल होगा सोलर पैनल से रोशन
Pipalda, Kota | Jan 18, 2025 कोटा स्वास्थ्य महकमे को नया सीएमएचओ आज मिल गया। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में सरकार ने डॉ नरेंद्र नगर को नियुक्त किया है। नए सीएमएचओ डाॅ नागर ने आज शनिवार को दोपहर 3 बजे अपना कामकाज संभालते हुए कहा कि उनका यह सपना है कि वह हर अस्पताल को सोलर पैनल से रोशन करना चाहते हैं, ताकि गर्मी के दिनों में किसी भी अस्पताल में बिजली का अभाव न हो।