पीपलदा: कोटा खातोली मार्ग पर स्टेट हाईवे 70 पर देर रात धान से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल, पुलिस मौके पर पहुँची
Pipalda, Kota | Jan 17, 2025 जिले के इटावा क्षेत्र में केशोपूरा गांव के निकट स्टेट हाइवे 70 पर गुरुवार व शुक्रवार मध्यरात 2 बजे धान से भरा ट्रक पलट गया। इटावा थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि एक ट्रक श्योपुर से धान भरकर आ रहा था कि वह पलट गया।ट्रक चालक को मामूली चोट लगी है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची है।मामले की जांच की जा रही है। ट्रक चालक का इलाज चल रहा है।