पनागर: खितौला में सूने मकान में बड़ी चोरी: ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर ले उड़े अज्ञात चोर!
पनागर के खितौला थाना क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। मामला पालीवाल कॉलोनी खितौला का है। यहाँ के निवासी ३६ वर्षीय अनिल कुमार पटेल ११ जून की रात अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर गांव खिरहनी कला गए थे। अगले दिन सुबह पड़ोसी शिवकुमार पटेल ने उन्हें फोन पर सूचना