उन्नाव: कुर्मापुर में बच्चों के सामने मां-पिता से पड़ोसियों ने घर में घुसकर की मारपीट, बच्चे रोते रहे, बेटे ने बनाया वीडियो
Unnao, Unnao | Jul 4, 2025 अचलगंज थानाक्षेत्र के कुर्मापुर में दम्पति से घर मे घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। घर के सामने पड़ोसी गंदगी डाल देते थे जिसको लेकर बबली ने विरोध जताया। गुस्साए पड़ोसियों ने दम्पति के साथ मारपीट की है। रविवार रात 08 बजे जहाँ घर के बगल में रहने वाले पड़ोसियों ने घर मे घुसकर बबली और उनके पति राकेश के साथ मारपीट की है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।