जमुई: नर्वदा में परिवहन विभाग की टीम द्वारा खदेड़कर पिटाई के बाद ट्रैक्टर चालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को बनाया बंधक
Jamui, Jamui | Feb 17, 2026 नर्वदा गांव में परिवहन विभाग के वाहन से खदेड़कर परिवहन विभाग की टीम द्वारा मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे ईंट लदे ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट करने के बाद चालक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने परिवहन की टीम को घेर लिया और विरोध जताते हुए हंगामा करने लगे। करीब दो घंटा तक ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाकर रखा गया और अवैध वसूली करवाने का आरोप लगाया गया है।