रायबरेली पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, मीडिया से की बातचीत
Raebareli, Raebareli | Nov 10, 2025
10 नवंबर सोमवार शाम 4:00 बजे रायबरेली पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मछुआ कल्याण की स्थापना की गई। योगी सरकार का निषादों पर विशेष ध्यान है। उक्त समाज के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।