राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर ने संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्या का कराया निराकरण
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे करीब संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत शिकायतकर्ता व अधिकारियों और कर्मचारियों को आमने-सामने बिठाकर पांच शिकायतों का निराकरण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।