कोटा विधायक श्रीवास्तव ने पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत देवरगांव के आश्रित ग्राम धौरामुडा में नलकूप खनन कराकर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की है। लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था इस समस्या को देखते हुए विधायक ने तत्काल पहल करते हुए नलकूप खनन कराया। नलकूप के निर्माण से अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल सुगमता से उपलब्ध होगा।