ब्यावरा: जागृति महिला मंडल ने रेलवे स्टेशन पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Biaora, Rajgarh | May 17, 2026 ब्यावरा जागृति महिला मंडल के द्वारा रविवार को सुबह 11:30 बजे करीब पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर रेलवे स्टेशन पर निशुल्क जल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंचने वाले यात्रियों को महिलाओं के द्वारा निशुल्क जल पिलाया गया। इस दौरान रचना भार्गव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।