गौतम बुद्ध नगर: लखनावली तिराहे से पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहे छात्र लुटेरे को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से मानव नेगी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो लंबे समय से जनपद में गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।