धामपुर: स्योहारा के सहसपुर मे वाटर पार्क में नहाने के दौरान हुई विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट।
सोमवार की सांय करीब 4:30 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा क्षेत्र के सहसपुर इलाके के मोहल्ला मोलवियान निवासी मोहम्मद हस्सान वाटर पार्क में नहाने के लिए गया था ।बताया जाता है कि वहां कुछ युवको से मामूली कहा सुनी हो गई। जब वह वापस लौट रहा था मोहल्ला मोहल्ला मोलवियान में ट्रांसफार्मर के पास उसके साथ मारपीट की गई।