बिलग्राम थाना क्षेत्र के कुम्हरान नेवादा गांव में शराब के नशे में धुत कुछ दबंगों ने एक महिला के साथ मारपीट की।विरोध करने पर दबंगो ने महिला को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसका हाथ मैं फैक्चर हो गया।पीड़िता की पहचान मंजू निवासी कुम्हरान नेवादा गांव के रूप में हुई है। पीड़िता के अनुसार गांव के ही कुछ लोग शराब पीकर उसके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।