कटनी नगर: दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में प्रसाद बांटते समय व्यक्ति का मोबाइल हुआ चोरी, कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत
कटनी शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में प्रसाद बांटते समय इंद्रजीत नारायणी का मोबाइल चोरी हो गया आपको बता दें इंद्रजीत नारायणी माधव नगर के रहने वाले हैं वह दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में प्रसाद बांटने आए थे प्रसाद बांटते समय उनका मोबाइल पार हो गया जिसकी शिकायत उनके द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।